सैदलीपुर से गोलाघाट तक गूंजे भक्ति के जयकारे, राजाबली धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। जगतपुर विकासखंड के सैदलीपुर भुलभुलियापुर अड्डा से जमुनापुर होते हुए गोलाघाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मठाधीश वीरेंद्र बाबा एवं छोटू बाबा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा की शुरुआत सैदलीपुर भुलभुलियापुर अड्डा से हुई। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए जमुनापुर के रास्ते गोलाघाट पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु राजाबली धाम पहुंचे, जहां भगवान का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर बबलू, दीपक कुमार मौर्य, शेर बहादुर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव,

नीरज कुमार यादव, रामबरन यादव, बृजलाल यादव, अशोक कुमार, विकास कुमार, संपूर्णानंद दीक्षित, काजल यादव, अनीता यादव और बैतूल देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Related posts