बाल दिवस पर ग्रामीण शिक्षा को मिली डिजिटल सौगात, सरकारी स्कूल को मिला 75 इंच का स्मार्ट टीवी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

*रायबरेली लखनऊ।* बाल दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए Smart PadhAI की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की संस्थापक रिचा पांडेय ने लखनऊ जनपद के गोसाईंगंज विकासखंड स्थित ग्राम बस्तिया के सरकारी विद्यालय को 75 इंच का स्मार्ट टीवी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर देना है। इस परियोजना के तहत कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए SCERT पाठ्यक्रम पर आधारित अध्यायवार शैक्षिक वीडियो, PPT प्रस्तुतियाँ, माइंड मैप और इंटरैक्टिव क्विज के माध्यम से शिक्षण को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

*दो स्कूलों में पहले से चल रहा है पायलट कार्यक्रम*

 

Smart PadhAI द्वारा इससे पहले उत्तर प्रदेश के दो सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा का पायलट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका है । जनपद उन्नाव में विकास खंड औरास के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरा सामद व

जनपद लखनऊ में गोसाईं गंज विकास खंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शिवलर में इन पायलट कार्यक्रमों से मिले अनुभव के आधार पर अब ग्राम बस्तिया में एक व्यवस्थित डिजिटल शिक्षा प्रोटोटाइप विकसित किया जा रहा है।

*AI और शिक्षक प्रशिक्षण से भी जुड़ी हैं रिचा

रिचा पांडेय वर्तमान में एक विदेशी कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह UAE एवं GCC क्षेत्र में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और प्रशिक्षण से जोड़ने वाली संस्था से भी जुड़ी हुई हैं। वह शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए AI जागरूकता, डिजिटल शिक्षा और कम्युनिकेशन स्किल्स पर कार्यशालाएं भी आयोजित करती हैं।

इस पहल पर रिचा पांडेय ने कहा, _“मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी आधुनिक डिजिटल शिक्षण के समान अवसर उपलब्ध कराना है। बाल दिवस पर 75 इंच का स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने की पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Smart PadhAI के माध्यम से हम पारंपरिक शिक्षण को डिजिटल तकनीक के साथ जोड़कर शिक्षा को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना चाहते हैं।बाल दिवस पर की गई यह पहल ग्रामीण शिक्षा में डिजिटल बदलाव और तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Related posts