रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के निकट भारतीय स्टेट बैंक के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र खुलने से क्षेत्र के गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती दवाइयों की सुविधा मिलेगी। यहां 2000 से अधिक प्रकार की दवाइयां बाजार की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
कार्यक्रम में राजा राकेश प्रताप सिंह, रामलाल अकेला, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, शिवेंद्र सिंह, हर्ष पांडेय, अनुज मौर्य, शिवम सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह राठौर, जनमेजय सिंह, राधेश्याम सोनी, अमित श्रीवास्तव, प्रभात साहू, सुनील सिंह, जय नारायण वर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, डॉ. पीयूष, डॉ. संजय राय, कमल श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, विजय धीमान, विनीत वैश्य, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सुधा अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, विद्यासागर अवस्थी, शिव शंकर शुक्ला, भारत लाल सोनी, विमल रस्तोगी, सुधीर वर्मा, घनश्याम चौरसिया, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, जमुना बाबू, रामचंद्र बाबू, सभासद नूरुल हसन, कमलेश, कुशमेश, मुस्ताक, रानी और रामकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
केंद्र संचालक सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि यहां मरीजों को उचित मूल्य पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिथियों ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
