धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली उतरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अंचल गुप्ता पुत्र भोला निवासी मोहल्ला आर्यनगर थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को पतारसी कर उ0नि0 श्री प्रभात कुमार मय टीम के द्वारा पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अंचल गुप्ता के संबंध में विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
