Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव के मंदिर दर्शन करने आए युवक गोमती नदी में डूब कर मौत, परिजनों रिश्तेदारों में कोहराम

हैदरगढ़ बाराबंकी। पत्नी एवं उसके रिश्तेदारों के साथ बाबा औसानेश्वर महादेव के दर्शनों के लिए आए एक युवक की गोमती नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने से डूब कर मौत हो गई। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। युवक की मौत से पत्नी एवं रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के थाना तालकटोरा अंतर्गत रुकुंडीपुर गांव निवासी राम मिलन रावत 30 वर्ष अपनी पत्नी अनीता 26 वर्ष , थाना गोसाईगंज के औलाद अली का पुरवा गांव निवासी साले सुरेंद्र, सरहज अर्चना एवं मामा अमर के साथ बाबा के दर्शनों के लिए आया हुआ था बताते हैं ।

कि दोपहर लगभग दो बजे साले सुरेंद्र एवं ममियां ससुर अमर के साथ गोमती नदी के स्नान घाट पर स्नान कर रहा था, नहाने के बाद साले और मामा जहां बाहर निकल आए थे वहीं राममिलन तब भी नहा रहा था कि तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया । जब तक कोई कुछ करता तब तक वह डूब चुका था।

तत्काल इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस गोताखोरों के अभाव में हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। युवक के नदी में डूबने की सूचना पाकर ग्राम प्रधान सुनील कुमार वर्मा एवं पंचायत सचिव पवन कुमार गौतम मौके पर पहुंचे तब जाकर दुर्घटना के घंटे भर बाद स्थानीय गोताखोरो की व्यवस्था हो सकी और तलाशी अभियान चलाया गया।

लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 5 बजे स्नान घाट से लगभग 8 मीटर दूर युवक का शव बरामद हो सका। हादसे की सूचना पर एसडीएम एवं कोतवाली प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं युवक की मौत से पत्नी एवं रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts