हैदरगढ़ बाराबंकी । नगर पंचायत सुबेहा स्थित तालाब की भूमि पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा करके बना लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की भूमि पर किए गए ।
अवैध कब्जा एवं बनाई गई दुकानों को हटाकर तालाब की सुरक्षित भूमि खाली कराए जाने की मांग की है। कस्बा सुबेहा के पूरे पलिहारन वार्ड निवासी रन बहादुर सिंह ने जनसुनवाई के अलावा जिला अधिकारी बाराबंकी व उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ से की गई शिकायत में बताया है।

कि कस्बा स्थित भूमि गाटा संख्या 1338 रकबा 0.822 हे0 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। जिस पर कस्बा के ही पूरे तेजी पलिहारान पुरवा वार्ड निवासी फारूख पुत्र वाजिद व उनके पुत्र मासूफ अली कब्जा हैं और रोड साइड में दुकानें बनाकर जहां किराए पर उठा दी है।

वही शेष हिस्से पर कारखाना चल रहा है। रन बहादुर ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के संपर्क राजस्व कर्मियों से हैं जिसकी वजह से कोई भी राजस्वकर्मी उनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं करता है। जब इस संबंध में एसडीएम एमएसटी खां से बात की गई ।
तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी करके बताने की बात कही।
