Shamli news: भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली 

धारा लक्ष्य समाचार शामली

 मनोज चौधरी ब्यूरो चीफ शामली

शामली। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर जनसैलाब उमड पडा। आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जगह जगह तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया

शनिवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय किसान डीग्री कॉलेज से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। तिरंगा यात्रा आरके डिग्री कालेज से प्रारंभ होकर फव्वारा चौंक, कबाडी बाजार, बडा बाजार, शिव चौंक से होते हुए नगरपालिका शामली पर जाकर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से मिशन सिंदून में भाग लेने वाले सैनिकों को सर्वाेच्च सम्मान अर्पित किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सौनकर ने कहा कि यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया।

शामली में आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में आज जनपद की आम जनता ने बढ चढकर हिस्सेदारी ली। जिसमें अनेको हिन्दु संगठन, सिक्ख संगठन, ईसाई संगठन, मुस्लिम संगठन, व्यापार मण्डल सहित अनेकों संगठनों ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में भागीदारी की।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगो ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारतीय सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में रमेश गौड कश्यप, प्रमोद सैनी, रामपाल सिंह, दीपक कौरी, क्षेत्रीय मंत्री इन्द्रपाल बजरंगी, रामजीलाल कश्यप, हरबीर मलिक, सरदार गुरूलाल सिंह, पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह, दामोदर सैनी, अनुज राणा, भूपेन्द्र शर्मा, बादल गौतम, सचिन जैन भगतजी,

हाजी जहूर हसन, आरिफ, पीयूष सैनी, निविश चौधरी, गोपाल चौहान, रूबी चौधरी, विशेष सरोहा, रवि गोयल, पायल कश्यप, मनोज शर्मा, रंजिता सैनी, पंकज कश्यप, पवन गौतम, सतीश धीमान, रश्मिकान्त जैन, ऋषिपाल फौजी, बादल गौतम, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts