Barabanki News:ज्येष्ठ मास के शनिवार को विशेष भंडारे का आयोजन

बाराबंकी के हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज क्षेत्र में ज्येष्ठ मास के शनिवार को विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवियों और स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के उपरांत प्रसाद का भोग लगाया गया। आयोजकों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को चावल, छोले और शरबत का वितरण किया।

व्यापारी पुरुषोत्तम और प्रीतम चौरसिया ने शरबत वितरण की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास के शनिवार को भक्तजन अपनी श्रद्धा अनुसार भंडारा कर सकते हैं।

दोपहर से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक चला। कार्यक्रम में अमन चौरासिया, मुकेश चौरसिया, पवन चौरसिया, राजकुमार चौरसिया और देवा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts