Raybareli news: पुलिस ने गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार तो हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

जिला रिपोर्टर धारा लक्ष्य समाचार

बछरावा रायबरेली। गांजा तस्कर को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उसे बाइक पर बैठाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जो की मौजूद लोगों ने कमरे में कैद कर लिया। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे गांजा तस्कर के हाई वोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुखबिर खास की सूचना पर बछरावां महाराजगंज रोड पर हरदोई चौराहे के पास बछरावां थाने में तैनात दो सिपाही एक युवक को मय गांजे के साथ धर पकड़े।

युवक को पकड़ने के दौरान युवक मौके से भागने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी चौराहे पर पकड़ लिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार करने का वीडियो बना लिया । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उक्त गांजा तस्कर पुलिस द्वारा उसे बाइक पर बैठाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा है। जिसका वीडियो चौराहे पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।

और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है । युवक पर गाँजा तश्करी करने आरोप है । वायरल वीडियो में सिपाही देवरावत व राजमल एक युवक को पकड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं । जिसको वह बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे हैं । पर वह युवक बाइक से दूर हटता दिख रहा है । युवक की पहचान राहुल लोधी निवासी असनी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि युवक के पास से लगभग 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है । वह आसपास के गांव में गांजा बेचने का काम करता है । मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है ।

Related posts