Raybareli news: संधिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला युवती का शव

जिला रिपोर्टर धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब संधिग्ध परिस्थितियों में पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव में एक युवती का घर के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 4: बजे की घटना है। मृतका कुंती पत्नी श्यामू उम्र 22 वर्ष को जब ग्रामीणों ने फंदे से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने उसके पति श्यामू को खेत में जाकर जानकारी दी जो बेड सींचने गया था।कि तुम्हारी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।फिलहाल ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या या आत्महत्या या पारिवारिक कलह यह रहस्य बना हुआ है।युवती की फांसी लगाने की घटना कीसूचना ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना थाना प्रभारी जगदीश यादव को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवती की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Related posts