Barabanki UP: लोधपुरवा नाले में दिखा घड़ियाल दिखाने से लोगों में दहशत का माहौल

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सिरौली गौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के लोधपुरवा में कटका नाले के पास एक घड़ियाल देखा गया। ग्रामीणों ने जब घड़ियाल को देखा तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन लोगों की आहट सुनकर घड़ियाल वापस नाले में चला गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

घटना गुरुवार सुबह रामनगर बदोसराय मार्ग पर स्थित लोधपुरवा गांव के पास कटका नाले के पुल के निकट की है। शुरू में ग्रामीणों ने घड़ियाल को मृत समझा था। लेकिन जब उसने हरकत की तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घड़ियाल बाढ़ के कारण इधर आया होगा। नाला सरयू नदी से जुड़ा हुआ है, जिससे बाढ़ आने की संभावना है।

इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है और टीम को मौके पर भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related posts