Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं नई इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने आज हरियाणा पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नए ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस को कुल 310 दोपहिया वाहन तथा 2 कारें प्रदान की गईं। इन आधुनिक वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी…

Read More

Hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

धारा लक्ष्य समाचार पत्र ब्यास। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ब्यास पहुंचकर डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके मार्गदर्शन से लोगों में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। मुलाकात के दौरान…

Read More

Chandigadh hariyana News: कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने लगभग 28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना कुरुक्षेत्र क्षेत्र के यातायात प्रबंधन, पर्यटन विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बाईपास ज्योतिसर के निकट इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड और NH-44 को जोड़ते हुए मथाना तक…

Read More

Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का किया अवलोकन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” का अवलोकन किया। इस दौरान हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्मारक निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी में बन रहा यह शहीद स्मारक देश का ऐतिहासिक और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित पहला स्मारक होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग…

Read More

Kurushetra hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

धारा लक्ष्य समाचार पत्र कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राजस्व, शिक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन…

Read More

Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रदेश के तालाबों के बेहतर प्रबंधन, रख-रखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों को स्वच्छ और उपयोगी बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें गंदा पानी जमा न होने पाए।…

Read More

Kolkata hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पश्चिम बंगाल पहुंचे, नई सरकार गठन पर दी बधाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  कोलकाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन धरती को नमन। श्री सुवेंदु अधिकारी एवं पश्चिम बंगाल की जनता को नई सरकार के गठन पर हार्दिक बधाई।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम का शुभारंभ किया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से भवन नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनेगी। साथ ही इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी तथा भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से मजबूत बनाकर लोगों तक सुविधाएं तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर…

Read More

Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वितरित की सहायता राशि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त के तहत 9.76 लाख लाभार्थियों के…

Read More

Chandigadh hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में सुनीं जनसमस्याएं

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि…

Read More