मऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, चार मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह मऊ, 23 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को जनपद मऊ के कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 302 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
Read MoreAuthor: News Desk
गरीब बेटियों के कन्यादान में आगे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह, शादी का कार्ड लेकर पहुंचे पिता को तुरंत दिया पूरा गृहस्थी का सामान।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र सतांव रायबरेली। राजनीति में बहुत से नेता चुनाव के दौरान जनता के बीच दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि होते हैं, जो बिना किसी चुनावी मौसम के भी जरूरतमंदों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह इन दिनों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद कर एक बार फिर चर्चा में हैं। गरीब परिवारों के लिए उनकी यह पहल किसी सहारे से कम नहीं, बल्कि बेटी के विवाह की चिंता में डूबे…
Read Moreकार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन, रायबरेली में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था…
Read Moreकार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बैलगाड़ियों से निकला श्रद्धालुओं का जत्था, पारंपरिक यात्रा बनी आकर्षण।
आस्था का अनूठा सफर, बैलगाड़ियों से डलमऊ रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के लिए रविवार शाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं का जत्था बैलगाड़ियों पर सवार होकर डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ बछरावां-लालगंज मार्ग सहित महराजगंज क्षेत्र से गुजरती बैलगाड़ियों की लंबी कतार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। बैलगाड़ियों पर सवार श्रद्धालुओं के साथ खान-पान और आवश्यक सामान की व्यवस्था…
Read Moreपुलिस झंडा दिवस पर रायबरेली पुलिस का सम्मान समारोह।
एसपी रवि कुमार ने जवानों को दिलाया कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रायबरेली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस ध्वज का सम्मान करते हुए पुलिसकर्मियों को ध्वज की गरिमा, सम्मान और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस संगठन के ऐतिहासिक महत्व, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना पर…
Read Moreडीएम-एसपी ने बढ़ाया युवाओं का मान, मेधावियों को सम्मान देकर जगाई लोकतंत्र की अलख।
मतदाता जागरूकता क्विज के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित, जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सराहनीय पहल करते हुए मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी…
Read Moreअतिक्रमण से कराह रहा महाराजगंज, जाम में फंसी एंबुलेंस; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज/रायबरेली। महाराजगंज कस्बे में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। रायबरेली रोड पर सोमवार को भीषण जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चन्दापुर चौराहे से तहसील गेट तक सड़क किनारे लगी दुकानों और पटरी पर किए गए। अतिक्रमण के चलते आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। थाना महाराजगंज से बस स्टॉप तिराहे तक अक्सर जाम…
Read Moreम्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जामनगर। वैश्विक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के क्षेत्र में भारत ने अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर सिद्ध किया है। गुजरात के जामनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘एक्सरसाइज सहायता सेतु 2026’ में क्वाड समूह के देश, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया। 17 से 19 नवंबर तक चले इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 24 मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के…
Read Moreभारत-जापान टू-प्लस-टू वार्ताः आर्थिक सुरक्षा, लचीली सप्लाई चेन पर बनी सहमति
धारा लक्ष्य समाचार पत्र टोक्यो। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में आयोजित चौथे भारत-जापान टू-प्लस-टू विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय संवाद में हिस्सा लिया। जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ हुई इस उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने रणनीतिक तालमेल को गहरा करने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा और लचीली सप्लाई चेन के निर्माण पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद अपने संबोधन में डॉ. जयशंकर ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सप्लाई चेन को अधिक लचीला…
Read Moreपड़ोसी प्रथमः भूटान की विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दिए 61 करोड़ रुपये
धारा लक्ष्य समाचार पत्र थिम्पू। भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और हिमालयी मित्र राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर साकार करते हुए भूटान के विकास को नई गति दी है। भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत द्विपक्षीय विकास सहयोग को लेकर थिम्पू में भारतीय दूतावास और भूटान सरकार के बीच 20वीं मासिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय विकास सहयोग के…
Read More