Panjab news: दलबदलू संसद सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग पंजाब के गद्दारों” के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के विरुद्ध पंजाब के हर ज़िले में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सड़कें “पंजाब के गद्दार” के नारों से गूंज उठीं और गुस्से के रूप में दलबदलुओं के घरों की दीवारों पर “गद्दार” लिखा गया, इसे पंजाब के जनादेश के साथ ऐसा धोखा बताया गया जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता।   ज़िला हेडक्वार्टर से लेकर औद्योगिक केंद्रों तक, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप के बाहर राजिंदर गुप्ता के ख़िलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन भी…

Read More

Hariyana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत धन्ना भगत जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत धन्ना भगत जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त संत धन्ना भगत जी का जीवन सादगी, भक्ति और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो सदैव समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संत धन्ना भगत जी ने भक्ति मार्ग को सरल और सहज बनाते हुए आम जनमानस को ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था और विश्वास का संदेश दिया।…

Read More

Hariyana News: हरियाणा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर की नई पहल, विशेष समिति के गठन को मंजूरी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा ने एक अहम और नई पहल करते हुए देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आग्रह पर संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा सदन में लाए गए सरकारी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव के तहत महिला सशक्तिकरण पर विधानसभा की एक विशेष समिति के…

Read More

Hariyana News: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र पर मुख्यमंत्री का बयान, विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के रुख पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कर्मचारियों के हित में लाए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विपक्ष की नकारात्मक राजनीति उजागर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखकर लाए गए थे, जिनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं और कर्मचारियों को सशक्त बनाना है।…

Read More

Hariyana news:हरियाणा विधानसभा में महिलाओं के अधिकारों पर अहम प्रस्ताव पारित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं की समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…

Read More

Lucknow UP: बिजली निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

किसानों–कर्मचारियों की साझा लड़ाई तेज, जन-जागरण अभियान जारी धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के सभी जनपदों एवं तहसीलों में किसानों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। राजधानी लखनऊ में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे तथा संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एकादशी यादव ने किया। इस दौरान सदर तहसील, लखनऊ में उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम…

Read More

Lucknow UP: समय पर पंचायत चुनाव कराए प्रदेश सरकार या कार्यकाल बढ़ाए :गुप्ता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की इस सबसे महत्वपूर्ण कड़ी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।   गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव कराने के प्रति सरकार का रवैया शुरू से ही ढुलमुल…

Read More

Lucknow/ayodhya UP: सांसद के आवास पर हंगामा, पोस्टर फाड़े और अभद्रता की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग

गाज़ीपुर में प्रतिनिधिमंडल पर पथराव व उल्टे सपा नेताओं पर मुकदमा तानाशाही का प्रमाण धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/अयोध्या।फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित निजी आवास पर 17 अप्रैल 2026 को भाजपा के कुछ अराजक लोगों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्जनों लोगों ने अचानक पहुंचकर गाली-गलौज की, घर पर लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए तथा नाम पट्टीका पर जूते-चप्पल मारकर अभद्र व्यवहार किया। घटना के समय सांसद घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य…

Read More