दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया बकरा, पीछा करने पर भी नहीं आए हाथ

बछरावां के पखनपुर गांव में बेखौफ बदमाशों की करतूत, बकरा छीनकर हुए रफूचक्कर, ग्रामीणों में नाराजगी। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां/रायबरेली।बछरावां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। थुलेंडी चौकी क्षेत्र के पखनपुर गांव में बकरियां चरा रहे एक ग्रामीण का बकरा अज्ञात बाइक सवार बदमाश जबरन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पखनपुर गांव निवासी जगन्नाथ गांव के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान…

Read More

गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज क्षेत्राधिकारी के आदेश पर महराजगंज पुलिस ने की कार्रवाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्राधिकारी महराजगंज के आदेश पर महराजगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सारीपुर निवासी सुंदारा पत्नी रमेसर रैदास ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 2 अक्टूबर 2026 को विपक्षी ने उसके साथ तथा उसके पुत्र अरविंद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 130/2026, धारा 115(2), 352 बीएनएस एवं 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत पुल्ली यादव…

Read More

अंकुर जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक, SIR पर बनी रणनीति

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुरक्षित रखने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए, इसके…

Read More

चंदापुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा इलाका।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली चंदापुर/रायबरेली। चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंदापुर न्याय पंचायत में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर जुटे कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के…

Read More

मकान निर्माण को लेकर खूनी विवाद, दो भाइयों पर जानलेवा हमला!

समीर के सिर पर फावड़े से कई वार, बचाने पहुंचे भाई आरिफ के हाथ में गंभीर चोट। एसपी से गुहार—निष्पक्ष जांच, गंभीर धाराएं बढ़ाने और परिवार की सुरक्षा की मांग। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में जमीन पर मकान निर्माण को लेकर विवाद के बाद दो भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने विपक्षी पक्ष के कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते…

Read More

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, समझौते के दबाव से पीड़ित पिता ने मांगी सुरक्षा।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण, धमकी देने और मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता छविनाथ लोध ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और बेटी का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, 2 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे उसकी नाबालिग बेटी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अमन…

Read More

तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप औना सदरा के पास तालाब में शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सलोन/ रायबरेली। सलोन कस्बे के ग्राम औना सदरा के समीप सोमवार को तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।…

Read More

दशहरा-नवरात्रि पर सुरक्षा का खाका तैयार, 33 पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारी और डीजे संचालक शामिल हुए। कोतवाल जगदीश यादव ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने…

Read More

वैश्य समाज की सियासी भागीदारी को मिलेगी नई धार 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, प्रदेशभर के दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि जुटेंगे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच वैश्य समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वैश्य एकता परिषद की ओर से आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब, रायबरेली में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने सम्मेलन के उद्देश्य और आगामी रणनीति की जानकारी साझा की।पदाधिकारियों के मुताबिक महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वैश्य…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 05 अक्टूबर 2026

Read More