दस देशों के दल सहित कुल 21 अंतर्राष्ट्रीय मेहमान गुरुवार को संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

संगम स्नान के बाद महाकुम्भ क्षेत्र का कराया जाएगा हवाई भ्रमण महाकुम्भनगर। योगी सरकार द्वारा भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन अब पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के एक्सटर्नल पब्लिसिटी एंड पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन द्वारा आमंत्रित 10 देशों का 21 सदस्यीय दल बुधवार को पहुंच रहा है। इस दल के आवास की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन…

Read More

पाकिस्तान और अरब देशों में भी महाकुम्भ की धूम

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार इस्लामिक देशों में महाकुम्भ को लेकर हो रही खूब चर्चा कतर, यूएई और बहरीन जैसे देशों ने भी महाकुम्भ में दिखाई गहरी रुचि महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ अब सिर्फ भारतीय आयोजन नहीं रहा, यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। तीर्थराज प्रयागराज में सोमवार को महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ हो चुका है। ब्राजील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका और स्पेन जैसे देशों के श्रद्धालु भी प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दिखा रहा है। खास बात ये…

Read More

अमृत स्नान पर भी श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, लगे जयकारे

योगी सरकार की ओर से लगातार दूसरे दिन सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन मंगववार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश देख संगम तट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए। महाकुम्भ मेला क्षेत्र…

Read More

इंजीनियरिंग और मॉडलिंग छोड़ पुरातन सनातन से जुड़ रहे युवा

ग्लैमर और विज्ञान की दुनिया से आध्यात्म की ओर बढ़ा रुझान महाकुम्भनगर। प्रोफेशनल लाइफ जी रहे आज के दौर के युवाओं में पुरातन सनातन संस्कृति का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-विदेश में स्थापित एंकर, मॉडल और इंजीनियर जैसे पेशेवर अब भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ रहे हैं। महाकुम्भ के दौरान ऐसे तमाम उदाहरण सामने आए। इनमें एक ओर उत्तराखंड की युवती ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली, तो दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे इंजीनियर बाबा…

Read More

किन्नर अखाड़े ने समाज कल्याण की कामना कर किया अमृत स्नान

महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान पर किन्नर अखाड़ा बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान के पावन अवसर पर किन्नर अखाड़ा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में किन्नर अखाड़े के सभी सदस्यों ने दोपहर में संगम नोज पहुंचकर अमृत स्नान किया। महासंक्रांति के पर्व पर किन्नर अखाड़े ने समाज के कल्याण और उन्नति की कामना की। हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़े साधु किन्नर अखाड़े के सदस्य हर हर महादेव का नारे लगाते…

Read More

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर अखाड़ों ने किया दिव्य-भव्य अमृत स्नान

अखाड़ों के आचार्य, मण्डलेश्वर, महामण्डलेश्वर अपने रथों पर सवार हो कर पहुचें करने अमृत स्नान महाकुम्भनगर। तीर्थराज, प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ के अवसर पर मंगलवार को मकर संक्रांति का अमृत स्नान संपन्न हुआ।पौराणिक मान्यता के अनुसार महाकुम्भ में मकर संक्रांति के स्नान को अमृत स्नान माना जाता है। आज भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर परंपरा अनुसार साधु-संन्यासियों के अखाड़ों ने पूरे विधि-विधान से शोभा यात्रा निकालते हुए अमृत स्नान किया। सनातान परंपरा में आस्था रखने वाले श्रद्धालु अखाड़ों के अमृत स्नान…

Read More

महाकुम्भ में सभी अखाड़ों का छावनी प्रवेश हुआ पूरा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन का छावनी क्षेत्र में हुआ प्रवेश

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में सनातन के ध्वज वाहक 13 अखाड़ों की छावनी क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज हो गई। रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भव्य छावनी प्रवेश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों संतों ने हिस्सा लिया। रिमझिम बारिश के बावजूद खराब मौसम पर आस्था और अध्यात्म का उत्साह भारी पड़ा। महाकुम्भ क्षेत्र में सभी 13 अखाड़ों का जमघट, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भी पहुंचा छावनी क्षेत्र जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ में आस्था और अध्यात्म का शहर महाकुम्भ नगर सज संवर कर…

Read More

पहले स्नान पर्व पर आस्था का समागम, हर हर गंगे के जयकारों के बीच महाकुम्भ में श्रद्धा का महासंगम

महाकुम्भनगर। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ में पहले स्नान पर्व पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर महाकुम्भ की ओर बढ़ा आस्था का हुजूम बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के…

Read More

52 साल पुरानी एंबेसडर से महाकुंभ पहुंचे बाबा,कार को दिया मां का दर्जा

प्रयागराज।संगम नगरी में गंगा धरा पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है।महाकुंभ में कई नामी बाबा पहुंचे हैं।महाकुंभ में अभी भी देश-विदेश से बाबाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।मध्य प्रदेश के रहने वाले एंबेसडर बाबा भी महाकुंभ पहुंचे हैं।बाबा अपनी अनोखी कार को लेकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।बाबा 52 साल पुरानी एंबेसडर कार से चलते हैं।इसलिए उन्होंने अपना नाम एंबेसडर बाबा रख लिया है।लोग उन्हें टॉर्जन बाबा के नाम से भी बुलाते हैं। जानें कौन…

Read More

13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से 12 फरवरी, माघी पूर्णिमा तक होगा कल्पवास

महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर सनातना आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 की शुरूआत होने जा रही है। महाकुम्भ में 40 से 45 करोंड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आने का अनुमान है। जो गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में अमृत स्नान करेंगे। इसके साथ ही लाखों की संख्यां में श्रद्धालु संगम तट पर महाकुम्भ की प्राचीन परंपरा कल्पवास निर्वहन करेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु एक माह तक नियमपूर्वक संगम तट पर कल्पवास करेंगे। जिसके लिए सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने…

Read More