भिक्षावृत्ति मुक्त वाराणसी के संकल्प को साकार करने पर मंथन दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण वाराणसी, अपना घर आश्रम, वाराणसी में रविवार को “भिक्षा वृत्ति मुक्त वाराणसी” विषयक विचार गोष्ठी एवं वयोश्री योजना अंतर्गत दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन, पुनर्वास, कौशल विकास तथा दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ.एन. उपाध्याय ने की। विचार…
Read MoreCategory: Uncategorized
Varanasi UP…बीएचयू में ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन, प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मानित
बीएचयू में ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन, प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मानित वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नगर छात्र निकाय स्थित कला सूत्र आर्ट स्टूडियो एवं गैलरी में आयोजित पांच दिवसीय ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट एवं स्केचिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं उत्तर निकाय के वार्डन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने…
Read MoreVaranasi UP…रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी से आमजन बेहाल: अशोक विश्वकर्मा
रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी से आमजन बेहाल: अशोक विश्वकर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपए की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वाराणसी जैसे…
Read MoreVaranasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता
विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल, रघुनाथपुर-बाबतपुर में भारत विकास परिषद, सृजन शाखा के तत्वावधान में जागरूकता संगोष्ठी, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, आकृति द्वितीय एवं सार्थक तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू सहित विभिन्न पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया…
Read MoreVaranasi UP…चिरईगांव ब्लॉक में वृक्षारोपण, हर गांव को हरा-भरा बनाने की अपी
चिरईगांव ब्लॉक में वृक्षारोपण, हर गांव को हरा-भरा बनाने की अपी चिरईगांव (वाराणसी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड चिरईगांव परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह एवं खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शैलेन्द्र सोनकर, सुजीत यादव और हवलदार यादव सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाए। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। वहीं बीडीओ छोटेलाल…
Read MoreVaranasi UP…गुरु कृपा लोककल्याण कार्यक्रम में वेद विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
गुरु कृपा लोककल्याण कार्यक्रम में वेद विद्यार्थियों का हुआ सम्मान वाराणसी। मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दत्तपीठ आश्रम, केदार घाट में आयोजित गुरु कृपा पंचदिवसीय लोककल्याण कार्यक्रम के तृतीय दिवस वेद विद्यार्थी सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के तेलुगु विभागाध्यक्ष आचार्य चल्ला श्री रामचंद्र मूर्ति ने वेद विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वेद एवं संस्कृत भारत की सनातन ज्ञान परंपरा की आधारशिला हैं तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्वानों, आचार्यों, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं की…
Read MoreVaranasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला समर्थन
विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला समर्थन वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर “एक वृक्ष मां के नाम, एक वृक्ष महंत योगी जी के नाम, एक वृक्ष पर्यावरण के नाम” अभियान के तहत व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सिंधोरा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, व्यापार…
Read MoreVaranasi UP…मुख्यमंत्री योगी को विश्वास जायसवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी को विश्वास जायसवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं वाराणसी। भाजपा किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के 54वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विश्वास जायसवाल ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
Read MoreVaranasi UP…सितार वादन में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. राजेश शाह को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
सितार वादन में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. राजेश शाह को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय के वाद्य संगीत विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात सितार वादक प्रो. राजेश शाह को सितार वादन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं कलात्मक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया। प्रो. शाह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रेरणा, बीएचयू की…
Read MoreVaranasi UP…शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को अकादमी पुरस्कार
शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को अकादमी पुरस्कार वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के प्रोफेसर एवं प्रख्यात शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा वर्ष 2023 के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ के गांधी सभागार में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें सम्मान-पट्टिका एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। यह सम्मान शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। डॉ. रामशंकर लंबे समय से भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण, संवर्धन…
Read More