Varanasi UP…बीएचयू में ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन, प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मानित

बीएचयू में ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन, प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मानित

वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नगर छात्र निकाय स्थित कला सूत्र आर्ट स्टूडियो एवं गैलरी में आयोजित पांच दिवसीय ‘UNSEEN Exhibition 2026’ का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट एवं स्केचिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं उत्तर निकाय के वार्डन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कला व्यक्तित्व विकास और नवाचार को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।

यह आयोजन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता एवं मुख्य वार्डन प्रो. ललित मोहन अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।

Related posts