धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। मालती नदी के रामघाट ठेंगहा में दशहरा के अवसर पर कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रामघाट विसर्जन समिति की देखरेख में यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया और नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक विदाई दी। और बताया कि आज करीब 4 बजे तक 14 से 15 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। आने वाले 7 अक्टूबर को यहां भव्य मेला…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता रेहान खान ने किया माल्यार्पण, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को अमेठी के सगरा तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट अधिवक्ता रेहान खान ने अपने समर्थकों के साथ गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा के साथ उन्हें याद किया। माल्यार्पण के बाद रेहान खान समर्थकों संग अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और…
Read MoreAmethi UP: पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन पर, 4 अक्टूबर को नमो मैराथन का आयोजन
नमो मैराथन की सारी तैयारियां हुई पूरी धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन 4 अक्टूबर को अमेठी में नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे भूपति भवन रामनगर से शुरू होगी और सराय खेमा, मुंशीगंज चौराहा, एचएएल गेट, शारदन, शुक्लन का पुरवा, डालव, धरईमाफी, रामदैपुर, जद्दूपुर, मुसवापुर चौराहा, थौरा, बेनीपुर, परसावां, छोटा रामनाथपुर, बाईपास, प्रतापगढ़ बाईपास, साईं धाम होटल, एसडीएम कॉलोनी, व अंतू…
Read MoreBarabanki UP: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने एक कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र स्थित दौलतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी और उनकी टीम ने एक फलदार आम का पेड़ लगाया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रवि सिंह, भाजपा नेता अशोक द्विवेदी और प्रधान राकेश वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में लगाए गए आम के पेड़ की…
Read MoreAmethi UP: युवक को बेल्ट से बेरहमी पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जामों/अमेठी। जिले से दबंगई का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में दबंग प्रवृत्ति का एक व्यक्ति एक युवक को कमरे में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह युवक को पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए भी मजबूर करता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो जामो थाना क्षेत्र के बाजगढ़ का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी…
Read MoreAmethi UP: सीएमओ अमेठी ने कालिकन धाम पहुंच कर किया हवन-पूजन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर दिन बुधवार को सुबह करीब 5:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉक्टर अंशुमान सिंह संग्रामपुर के माता कालिकन धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के साथ माता कालिका जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन-पूजन किया। डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र में वे उपवास रखते हैं । और नवमी तिथि को कालिकन धाम में पहुंचकर मां कालिका जी की आराधना कर हवन-पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद…
Read MoreAmethi UP: सीएचसी संग्रामपुर में वृद्धजन दिवस पर निकाली गई रैली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बुधवार को विश्व वृद्धजन दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुआ। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता ने अपने बच्चों के बचपन में दिन-रात मेहनत कर उनकी सेवा की, उसी प्रकार बड़े होने पर संतान का कर्तव्य है कि अपने माता-पिता की सेवा…
Read MoreRaybareli UP: विशाल भंडारा एवं कन्या भोज का कार्यक्रम प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में विशेष हवन यज्ञ के साथ आयोजन किया गया
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर कस्बे में शारदीय नवरात्र की नवमी पर पूर्व प्रधान पति संतकमार चौधरी के नतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 33वां विशाल भंडारा एवं कन्या भोज का कार्यक्रम प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में विशेष हवन यज्ञ के साथ आयोजन किया गया। बाराबंकी जनपद के रकसहा गांव के रहने वाले विद्वान पंडित महंत उमाशंकर दास ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि विधान से संपन्न कराया।आपको बता दें कि, हलोर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में…
Read MoreRaybareli UP: दिनदहाड़े गाड़ी से 40 हजार की चोरी, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। महराजगंज थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रजिस्ट्री ऑफिस के सामने खड़ी गाड़ी से अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े 40 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री ऑफिस के पास रद्दी पेपर और चाय की पॉलिथीन बेचने का काम करने वाले संदीप बाजपेई अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर किराना दुकान में पॉलिथीन देने गए थे। इसी बीच गाड़ी का लॉक खुला पाकर अज्ञात चोर ने गाड़ी में रखा लगभग 40…
Read MoreRaybareli UP: पति ने लगाई फांसी तो आहत पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी के झगड़े के उपरांत पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जानकारी होते ही पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीते मंगलवार देर शाम कुशली खेड़ा मजरे खैरहनी गांव की है। जहां पति और पत्नी के प्रेम का उदाहरण देखने को मिला है। जानकारी प्राप्त हुई कि स्थानीय गांव के रहने वाला मुकेश पुत्र रामनाथ ने अपनी पत्नी कोमल से…
Read More