Raybareli news: ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा 11 डंपरों का चालान, पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ओवरलोड डंपरों का चालान किया है। खनन अधिकारी सुरेश कुमार लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सलोन क्षेत्र में 6 और डलमऊ क्षेत्र में 5 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में सभी वाहन निर्धारित मानकों से अधिक खनिज लादकर संचालित पाए गए। कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन संचालकों से करीब पांच लाख रुपये का राजस्व…

Read More

Raybareli News: डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के मुंशीगंज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद…

Read More

Raybareli news: कड़कती धूप में डीएम कार्यालय पहुंचा महिलाओं-बुजुर्गों का गुस्सा व्यापार मंडल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में पुलिस पर लापरवाही, पक्षपात और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि…

Read More

Raybareli news: जिला अस्पताल की लापरवाही ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल व्हीलचेयर न मिलने पर बेटे ने पिता को पीठ पर लादकर कराया इलाज

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक अपने बीमार बुजुर्ग पिता को पीठ पर लादकर अस्पताल के वार्डों में इलाज के लिए भटकता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव का रहने वाला है और अपने पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल…

Read More

Raybareli news: गैस सिलेंडर हादसे के पीड़ितों से मिले RSP चीफ अफसरों और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता पर उठाए सवाल

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० पंकज धवरैय्या ने गैस सिलेंडर विस्फोट हादसे में घायल परिवारों से मुलाकात कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। देर रात रायबरेली पहुंचे धवरैय्या ने छतोह ब्लॉक के विशेषरपुर मजरे सिसनी भुआलपुर में जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी के आवास पर रात्रि विश्राम किया। सुबह संगठन की बैठक के बाद उनका काफिला सीधे सलोन-जायस रोड स्थित प्रकाश पैरामेडिकल अस्पताल, मेहंदीगंज परसदेपुर पहुंचा, जहां डीह थाना क्षेत्र के बरगदी मजरे बरुआ…

Read More

Raybareli news: सरिया गबन का खुलासा, 12.13 मीट्रिक टन सरिया बरामद अमेठी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी जनपद की इन्हौना पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 12.13 मीट्रिक टन सरिया और डीसीएम वाहन बरामद किया है। यह सरिया बिहार से उन्नाव भेजी जा रही थी, लेकिन आरोपियों ने उसे बेचने की नीयत से रायबरेली में छिपा दिया था।गिरफ्तार आरोपियों में महराजगंज थाना क्षेत्र के बेरसरी गांव निवासी डीसीएम चालक धीरज सिंह तथा…

Read More

Raybareli news: कराटे बेल्ट टेस्ट में चमके खिलाड़ी, रागी सिंह और आदित्य प्रताप सिंह को मिला ब्लैक बेल्ट

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र  रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली से सम्बद्ध रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा गार्डन परिसर रायबरेली में कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं सचिव आशीष जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। बेल्ट टेस्ट में रायबरेली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की किहोन, काता,…

Read More

Raybareli news: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय कार में एक मासूम बच्चा, महिला सहित कुल चार लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि…

Read More

Raybareli news: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश जारी,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,परिजनों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जुटी खोजबीन में

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी कुसुमा पत्नी पूरनदास ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पूरनदास राजपूत के गुमशुदा होने की सूचना दी है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि पूरनदास राजपूत मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। वह 02 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके…

Read More

Raybareli news: गौरव कॉम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा  धारा लक्ष्य समाचार पत्र  रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित गौरव कॉम्प्लेक्स में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार एक युवक देर रात कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और मकान मालिक के बेडरूम समेत कई कमरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगा।इसी दौरान कमरे में आहट होने पर मकान मालिक की नींद खुल गई। संदिग्ध गतिविधि देखकर उन्होंने शोर मचा दिया,…

Read More