Amethi UP: आईटीआई प्रवेश की तिथि 17 अक्टूबर तक बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिला अंतिम अवसर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि प्रवेश सत्र 2025 के लिए चतुर्थ सूची हेतु अब तक चयनित न हुए अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे समस्त अभ्यर्थी जिनका चयन किसी भी सूची में नहीं हुआ है, वे अपने आवेदन पत्र एवं समस्त मूल अभिलेखों के साथ जनपद के राजकीय अथवा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश की तिथि को पुनरीक्षित करते…

Read More

Amethi UP: डेढ़पसार में वेल्सपन संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी के डेढ़पसार गांव स्थित सरकारी स्कूल में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के सहयोग से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट वेल नेतृत्व और वेल स्वास्थ्य के तहत आयोजित हुआ। कम्युनिटी मोबिलाइजर वंदना मिश्रा ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह दिवस बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और समाज में उनके प्रति समानता…

Read More

Amethi UP: मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पद्मभूषण से सम्मानित, गरीबों के मसीहा, समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में नेताजी के चित्र…

Read More

Amethi UP: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, चांद के दीदार के साथ किया व्रत पूरा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख की कामना के लिए क्षेत्र की सुहागिनों ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखकर अपने अटूट प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ की पूजा-अर्चना की। कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में सुबह से ही सुहागिनों में उत्साह देखने को मिला। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया और मंगल गीतों के साथ पूजा संपन्न की। रात को…

Read More

Amethi UP: डीएम एवं सीडीओ के प्रभावी नेतृत्व में अमेठी जनपद को विकास कार्यों में सीएम डैशबोर्ड में 20 उत्कृष्ट जनपदों में स्थान प्राप्त

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान (IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल (IAS) के नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण का परिणाम है कि माह सितंबर 2025 में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद अमेठी को विकास कार्यों में प्रदेश के 20 उत्कृष्ट जनपदों में स्थान प्राप्त हुआ है। यह उल्लेखनीय सुधार माह अगस्त 2025 की तुलना में दर्ज किया गया है। यह सफलता जनपद में समय-समय पर संचालित विभागवार एवं योजना-वार समीक्षा बैठकों, निगरानी, लक्ष्य आधारित कार्ययोजना और प्रभावी क्रियान्वयन तंत्र का परिणाम है। डीएम एवं सीडीओ द्वारा विभिन्न…

Read More

Amethi UP: दीपावली विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई और दूध के नमूने जांच हेतु किए गए संग्रहित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  जायस/अमेठी। शासन द्वारा चलाए जा रहे दीपावली पर्व के विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में कार्यवाही की। टीम ने बहादुरपुर चौराहा थाना जायस स्थित हरि मिष्ठान भंडार से रंगीन लड्डू का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया। मौके पर लाइसेंस धारक एवं विक्रेता अमन कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा इन्हौना स्थित सामर्थ चिलिंग प्लांट से मिश्रित दूध का नमूना नियमानुसार जांच हेतु लिया गया, जहां विक्रेता अखिलेश मिश्रा उपस्थित थे। यह कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश शुक्ला के आदेश पर खाद्य…

Read More

Amethi UP: सिद्धगीर बाबा धाम पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर गांव में प्रसिद्ध सिद्धगीर बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया यह भंडारा नवदुर्गा पूजा समिति की देखरेख में आयोजित किया गया। समिति के हीरापुर प्रधान प्रत्यासी संजय मिश्रा ने बताया कि बाबा के धाम पर प्रतिवर्ष ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन होता है। महात्मा तिवारी के अनुसार यहां मां दुर्गा के प्रतिमा स्थापित की जाती है और भंडारे के बाद पूर्णमासी को स्वामी विरक्तानंद आश्रम के बगल नदी…

Read More

Amethi UP: खेल मैदान और खलिहान की भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी के हरिराम तिवारी का पुरवा गांव में खलिहान और खेल के मैदान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सत्यदेव तिवारी, कपिल देव तिवारी, शिवकुमार तिवारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लेखपाल की कथित मिलीभगत से इन सार्वजनिक जमीनों पर निर्माण कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन हमेशा केवल खानापूर्ति की जाती है। अधिकारी मौके पर आकर झूठी कार्रवाई का…

Read More

Amethi UP: जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा, ग्रामीणों को हो रही समस्या

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक की ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर अभी तक ना तो पाइपलाइन बिछाई गई है और ना ही टोटीयां लगाई गई हैं। जिससे उन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम सभा के हरिराम तिवारी का पूरवा, अजमेर का पूरवा, दुबे का पूरवा बालचंदपुर सहित लगभग पूरे क्षेत्र में ही पानी की टोटियां नहीं लगी है। इसके अलावा कई घरों तक अभी तक पाइपलाइन…

Read More

Amethi UP: अमेठी के एसडीएम कॉलोनी में लगा गंदगी का अंबार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। तहसील अमेठी क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी में नगर पंचायत की लापरवाही के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अमेठी में सफाई के बड़े बड़े वायदे किए जाते है लेकिन इस कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर ही गंदगी और पॉलिथीन के ढेर लगे हुए हैं। एसडीएम कॉलोनी जो उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के साथ ही साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का भी निवास स्थान है। उसके बावजूद भी इसके रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से लोगो को आने जाने में दिक्कतों के साथ ही…

Read More