जमुरावां में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों तथा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत रविवार को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम जमुरावां में ‘मिशन शक्ति बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की तथा महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त…
Read MoreCategory: Raybareli
सदर विधायक अदिति सिंह के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत सामग्री, कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा।
पिंडारी कला के बघेल एवं उनाई जंगल में प्रभावित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे मुश्किल समय में सदर विधायक अदिति सिंह के निर्देश पर उनके कार्यकर्ताओं ने पिंडारी कला के बघेल एवं उनाई जंगल क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।सदर विधायक अदिति सिंह के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने…
Read Moreबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बांटी राहत सामग्री।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को महराजगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजी गई राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्राम सभा मोन के लालगंज भुजिया, जियापुर समेत कई बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। सांसद केएल शर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा…
Read Moreबसहा नाला में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बसहा नाला पुल के पास रविवार को नहाने गए एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार नया खेड़ा मजरे धुराई गांव निवासी महेंद्र कुमार गौतम (16) पुत्र रामशंकर गौतम जनता इंटर कॉलेज, पाहो में कक्षा 12 का छात्र था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह सुबह घर से खेतों…
Read Moreट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, नीलांचल एक्सप्रेस से हुआ हादसा
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां /रायबरेली। कस्बे के लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नीलांचल एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मीनाक्षी यादव (55) निवासी लोहरा मऊ, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी। ट्रेन के गार्ड ने उसे पटरी…
Read Moreरायबरेली में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का भव्य स्वागत, 2027 में फिर कमल खिलाने का किया आह्वान
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। अमेठी जाते समय रायबरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सारस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।स्वागत समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करें, ताकि…
Read Moreतेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली।महराजगंज-इंहौना मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक का पैर टूट गया, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति भी चोटिल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, महीपतगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी सचिन (30) अपने रिश्तेदार हेमराज…
Read Moreउत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बने प्रभात साहू, वैश्य समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा भव्य अभिनंदन।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली-अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं ट्रेडर्स एण्ड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 एवं 13 सितंबर 2026 को झूंसी स्थित स्वामी भजनानन्द मृत्युंजय धाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अभिनंदन समारोह में इस बार नगर पंचायत महराजगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विशेष सम्मान और अभिनंदन किया जाएगा। प्रभात साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से रायबरेली जनपद के वैश्य समाज में खुशी की…
Read Moreकेशव पर बरसे स्वामी, बोले- जो सीट न बचा सके, सरकार क्या बनाएंगे।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पाए, वह प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कैसे कर सकते हैं।मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और आने वाले समय…
Read Moreकार को बचाने के प्रयास में पलटा मोबिल टैंकर, नाले में बहा तेल।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगतपुर (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चिचौली गांव के पास मोबिल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर का टैंक फट गया, जिससे हजारों लीटर मोबिल सड़क किनारे नाले और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। दुर्घटना के समय चालक और परिचालक वाहन के अंदर फंस गए, जिन्होंने शीशा तोड़कर बाहर निकल अपनी जान बचाई। चालक ने बताया कि वह सामान्य गति से अपने मार्ग पर जा रहा था। तभी…
Read More