दहेज की पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई का आरोप, इलाज के दौरान मौत; मायके पक्ष ने शव रखकर किया प्रदर्शन।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को शव दरवाजे पर रखकर विरोध जताया और न्याय की मांग की। जानकारी के अनुसार, छोटापुरा मजरे मोहम्मदपुर डिघौरा निवासी अमित…

Read More

लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर गरजे फार्मासिस्ट, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

20 नवंबर को लखनऊ में होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। फार्मासिस्ट संवर्ग की 18 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता में मांगों पर सहमति बनने…

Read More

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दलित युवक से मारपीट का आरोप

चार लोगों पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के मऊ गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक दलित युवक ने चार लोगों पर मारपीट करने, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने महराजगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।…

Read More

डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण।

स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र स्थित गंगा घाटों एवं मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। 23, 24 एवं 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मेले और मुख्य स्नान पर्व को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला जनपद का प्रमुख…

Read More

बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने तीन मासूम बेटियों संग दी जान रेलवे लाइन पर मिले चार शव

12 वर्षीय बेटी पिता के साथ गई थी बाजार, पीछे घर में उजड़ गया पूरा परिवार; घटना से इलाके में मचा हड़कंप धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। शहर के गांधी नगर मोहल्ले में एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रेलवे लाइन पर चार शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। घटना के पीछे मानसिक तनाव और अवसाद की आशंका जताई…

Read More

कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस के कार्यों के प्रति लापरवाही, दरोगा की कार्यशैली हुई उजागर

रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ/ बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पूछताछ करने पर जनता को ही धमकाया जाता है। मामला टोल प्लाजा का है, जहां बिना हेलमेट के एक बाइक का *1000 रुपये* का चालान किया गया। चालान संख्या *UP347448261113183628* बताई जा रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वाहन स्वामी का आरोप है कि चालान *13 नवंबर 2026* को किया गया, लेकिन चालान पर तारीख *14 नवंबर 2026* दर्शाई गई है। एक दिन…

Read More

सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, 50 हजार नकदी भी ले गए चोर

बिसवां के थवई टोला में वारदात, दीपावली पर बच्चों से मिलने लखनऊ गई थीं मकान मालकिन धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थवई टोला में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना का खुलासा 12 नवंबर को उस समय हुआ, जब मकान मालकिन दीपावली की छुट्टियों में लखनऊ से वापस लौटीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, यासमीन फात्मा दीपावली…

Read More

अगर प्रदूषण बढ़ भी गया तो क्या हो गया… दीवाली की आतिशबाजी पर सीएम योगी का बयान, बोले- अपने आप कम हो जाएगा

Dhara Lakshya samachar उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के बाद अचानक से बढ़े एक्यूआई को लेकर छिड़े विवाद पर कहा कि लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई और प्रदूषण को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. लोगों ने बेहद उत्साह के साथ दिवाली मनाई और खूब आतिशबाजी की. लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर्व के दौरान प्रदूषण बढ़ने को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदूषण अंततः कम हो जाएगा.…

Read More

जब अपने पैर फटी बिवाई, तब समझ आई पीर पराई’, SIR पर सीएम योगी की दुखती रग पर अखिलेश ने रख दिया हाथ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav on SIR: बीजेपी के सबसे बड़े फायरब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ क्या इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया से नाराज हैं? अब तक जहां समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और समूचा विपक्ष चुनाव आयोग पर मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगा रहा था, अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद दावा कर दिया है कि एसआईआर के दौरान राज्य के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. सीएम योगी के इस बयान के…

Read More