पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों का जल्द हो रिस्टोरेशन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति, भूमि उपलब्धता, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के रिस्टोरेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं…
Read MoreCategory: Lucknow
दुकान पर दबंगई का तांडव, युवक पर लाठी डंडों से हमला, सीएससी से जिला अस्पताल रेफर।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। थुलवासा गांव में किराना दुकान पर गाली-गलौज के बाद दोबारा पहुंचे 10-15 लोगों पर दुकानदार के पुत्रों व उनकी मां के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना में दो भाइयों समेत महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी थुलवासा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की…
Read Moreरॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मचा हड़कंप
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार, रायबरेली।लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास स्थित नौवनहार के पास सोमवार को दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कलकत्ता की ओर जा रहा एक ट्रक रॉन्ग साइड से हाईवे पर दौड़ रहा था। इसी दौरान सामने से हरिद्वार की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की…
Read Moreसेवा संकल्प शिविर के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकास खंड महराजगंज परिसर में सोमवार को बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे आमजन की समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार सात दिनों तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, खंड विकास अधिकारी अंजू रानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री शरद सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला प्रतिनिधि…
Read Moreफर्राटा पंखे में दौड़ा मौत का करंट, महिला बेहोश होकर गिरी, सीएचसी में भर्ती।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झलिहा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब घर में काम कर रही एक महिला फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। तेज झटके से महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार झलिहा गांव निवासी मोनी पत्नी दीपू यादव घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही…
Read Moreराशन न मिलने से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
कैर गांव में राशन संकट गहराया, ग्रामीण बोले— गरीबों के घरों में चूल्हा जलाना हुआ मुश्किल। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। विकास खंड एवं तहसील महराजगंज क्षेत्र के ग्राम कैर (वासीगढ़ मजरा) में राशन वितरण न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को उप जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस माह कैर गांव के अधिकांश पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय पर सरकारी राशन नहीं मिला, जिससे गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न…
Read Moreअतिरिक्त हलकों से लेखपालों का किनारा, राजस्व कार्यों पर पड़ेगा असर
मांगें पूरी न होने पर महराजगंज तहसील में शुरू हुआ बहिष्कार आंदोलन। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। तहसील महराजगंज में राजस्व व्यवस्था पर असर डालने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने मंगलवार से अतिरिक्त ग्राम सभाओं एवं अतिरिक्त हलकों का कार्य पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस निर्णय के बाद दर्जनों गांवों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। लेखपाल संघ का…
Read Moreसीतापुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, नशा तस्कर समेत छह शातिर गिरफ्तार
चोरी की सात घटनाओं का खुलासा, नशीली गोलियां-इंजेक्शन, नकदी, जेवरात, तमंचे व कारतूस बरामद धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को नशीली गोलियों और इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि महमूदाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
Read Moreअन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया एवं क्रीमीलेयर निर्धारण को लेकर कार्यशाला आयोजित
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था तथा क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर आयुक्त (प्रशासन) राधेश्याम ने की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण लखनऊ मण्डल लखनऊ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जाति…
Read Moreइंदिरा नगर में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली ।शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी जसवंत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
Read More