Amethi UP: सरदार पटेल जयंती के अवसर पर निकली भव्य एकता शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शुकुल बाजार/अमेठी। रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कस्बे में एक विशाल एकता शोभायात्रा निकाली गई। एकता यात्रा में हजारों लोगों की उपस्थिति में यात्रा पाण्डेय गंज से शुरू होकर मवैया चौराहा स्थित नव्या मैरिज लॉन तक पहुँची इस यात्रा में हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। अचानक होने वाली इस पुष्पवर्षा से माहौल रोमांचित हो उठा और लोग ‘भारत माता की जय’, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। आयोजकों के अनुसार यात्रा में हजारों से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में मानो उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

जनसभा में गूँजा 370 हटाने का मुद्दा

शोभायात्रा के समापन पर नव्या मैरिज लॉन में आयोजित विशाल सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अभिजीत मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर उस अखंडता को पुनर्स्थापित किया है, जिसकी परिकल्पना सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद की थी। उन्होंने कहा कि पटेल ने रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में बांध दिया था, वहीं आज केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूती प्रदान की है।

अभिजीत मिश्र ने कहा कि “एकता यात्रा न सिर्फ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक भी है। 370 हटने के बाद भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा उसी भावना का उत्सव है।”

भव्य आयोजन की जिम्मेदारी लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी ने संभाली

कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हुआ

मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला), भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद शुक्ला , मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, डॉक्टर ओंकारनाथ सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, जगदीश पाल ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts