Amethi UP : इन्हौना में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो लोग हुए घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

इन्हौना/अमेठी। जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग सात बजे बड़ा हादसा हो गया। थाना परिसर के ठीक सामने गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार कोरारी लक्षनशाह, मुंशीगंज निवासी सूरज और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों युवक बाराबंकी के हैदरगढ़ चीनी मिल में गन्ना उतारकर घर लौट रहे थे। लौटते समय चालक को अचानक झपकी आ जाने से वाहन नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related posts