धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। मसौली विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों में एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कन्नौजिया और जेई एमआई मेराज अहमद की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं।
ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में अहमद और अनिल कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मौजूद सचिव कमलेश कुमार यादव ने तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर मामलों का निस्तारण किया।वहीं ग्राम पंचायत पल्हरी में सलमान ने परिवार रजिस्टर की नकल तथा मेराज ने एसआईआर फॉर्म 2003 की सूची में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मौजूद सचिव महेश प्रताप सिंह ने रिकॉर्ड दुरुस्त कराकर संबंधित फॉर्म जमा कर दिए।

