Amethi UP : ग्रामीणों ने की शराब के ठेके को आबादी से दूर हटवाने की मांग, महिलाओं ने भी उठाई मांग 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के विकास खण्ड भेटुआ क्षेत्र के हारीपुर गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश, महिलाओं ने उठाई आबादी से दूर हटाने की मांग हारीपुर
गांव के निवासियों ने आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को हटाने की जोरदार मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब का ठेका गांव के बीच होने से लगातार असुविधा और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। इसके विरोध में गांव की महिलाओं ने बताया कि इस ठेके को तत्काल हटाया जाय।

महिलाओं ने बताया कि शराब के ठेके पर आए दिन शराबियों द्वारा हुड़दंग, गाली-गलौज और अशोभनीय हरकतें की जाती हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं और बच्चों को भय के माहौल में रहना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शराब का ठेका स्कूल के नजदीक स्थित है, जो नियमों के खिलाफ है। इससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है।

इस मांग में उमाशंकर सिंह, राजीव, सुरजन, रामझारी, दुरुपदा, कंचन देवी सहित समस्त क्षेत्रवासी शामिल हैं। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित, महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शराब के ठेके को तत्काल आबादी क्षेत्र और स्कूल से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts