Varanasi UP….क्षत्रिय करणी सेना के वाराणसी सिगरा का हुआ भव्य उद्घाटन।

क्षत्रिय करणी सेना के वाराणसी सिगरा का हुआ भव्य उद्घाटन।

वाराणसी कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मौजूद रहे सभापति सिंह (प्रधान) पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही साथ अमित सिंह उत्तर प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह (राजू) उपाध्यक्ष पूर्वांचल अजय सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर विपिन सिंह जिलाध्यक्ष वाराणसी कार्यक्रम का संचालन जाह्नवी सिंह रघुवंशी महिला विंग जिलाध्यक्ष वाराणसी एवं डॉक्टर संजीव सिंह, के द्वारा संपन्न हुआ एवं मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय के उद्घाटन के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सरकार के द्वारा यूजीसी कानून में परिवर्तन को लेकर चर्चाएं हुई। यू जी सी, रोल बैक,क्षत्रिय करणी सेना काशी की कोर ग्रुप बैठक सम्पन्न यूजीसी द्वारा लाए गए विधेयक की कड़ी भर्त्सना।। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, तत्काल वापस लेने की मांग,,क्षत्रिय करनी सेना कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें यूजीसी द्वारा लाए गए वर्तमान विधेयक पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि यह विधेयक सवालों के घेरे में है तथा यह छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
कोर ग्रुप ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विधेयक बिना आम राय, #बिना_व्यापक विमर्श और बिना #हर_क्षेत्र #संबंधित पक्षों छात्रों , #शिक्षकों,शिक्षाविदों व सामाजिक संगठनों की सहमति के लाया गया है, जो पूरी तरह #अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाता है।बैठक में यूजीसी के इस कदम की कड़ी भर्त्सना करते हुए यह मांग की गई कि उक्त विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि विधेयक को जनहित में आम राय, सार्वजनिक परामर्श और विशेषज्ञों की सलाह से संशोधित कर पुनः प्रस्तुत किया जाए, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।
पूर्वांचल क्षत्रिय करनी सेना ने चेतावनी दी कि यदि इस जनविरोधी विधेयक को बिना संशोधन लागू करने का प्रयास किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक #जनआंदोलन , #ज्ञापन और अन्य संवैधानिक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने दो टूक कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य पर किसी भी प्रकार का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा।

Related posts