धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद अमेठी के आशा संगिनी कर्मचारी संगठन का गठन किया गया। आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार उपाध्याय की देखरेख में संगठन के गठन की बैठक हुई, बैठक में सर्वसम्मति सेसंग्रामपुर में तैनात आशा संगिनी कमलेश सिंह को आशा संगिनी संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज की आशा संगिनी मिथिलेश सिंह को उपाध्याय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी की मीना उपाध्याय को महामंत्री चुना गया।
इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष को अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह के हाथों प्रमाणपत्र दिया गया।
आशा संगिनी कमलेश सिंह ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद बताया कि संगठन द्वारा बड़े विश्वास से हमें यह पद दिया है, जिसको मैं ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी।

