श्री राम तारक आन्ध्रा आश्रम में श्री राम नवमी महोत्सव 18 से 30 मार्च तक।

वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आन्ध्रा आश्रम के प्रशस्त प्रांगण में परमपूज्य स्वामी श्री श्री श्रीराम भद्रेन्द्र सरस्वती के सान्निध्य में श्री राम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन 18 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद् वाल्मिकी रामायण का पारायण, हवन, धार्मिक प्रवचन, अंगराग प्रदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, अंगरंग कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। 30 मार्च 2026 को समापन समारोह के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
यह विशेष अनुष्ठान सनातन धर्म की रक्षा, लोक कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में भाग लेने एवं भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

