अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा संभाग) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार।
वाराणसी में हुई बड़ी घोषणा


वाराणसी: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा संभाग को राष्ट्रव्यापी स्तर पर मजबूती देने और संगठन की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आज वाराणसी स्थित ‘समर्पण’ कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में युवा टीम में नई ऊर्जा का संचार किया गया है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा संभाग) अभिनव श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ की विशेष सहमति से संपन्न हुआ। नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
मनीष कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,नवीन कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय मंत्री,अमित कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय मंत्री,इस विस्तार के दौरान अभिनव श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा संकल्प युवा संभाग को संगठन का सबसे शक्तिशाली स्तंभ बनाना है। हम जल्द से जल्द देश के हर प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार कर कायस्थ समाज के युवाओं को एकजुट करेंगे।” वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त साथियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह सशक्त टीम पूरे राष्ट्र में महासभा का परचम लहराएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।
