फूलों संग खेली होली, इनर व्हील क्लब ने किया सेवा कार्य

वाराणसी। इनर व्हील क्लब बनारस 312 द्वारा जगतगंज स्थित श्री राम मंदिर में “फूलों के संग होली” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने फूलों से होली खेलकर आपसी सौहार्द और उत्साह का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए इनर व्हील क्लब बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर के पुजारी को एक सीलिंग फैन भेंट किया। सुषमा सिंह काशी में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं और समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रहती हैं।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुषमा सिंह, वंदना रघुवंशी, लक्ष्मी पाठक, नमिता सिंह, नलनी पाठक, रेखा सिंह, उषा परिहार, किरन सिंह, गुड़िया रस्तोगी एवं शिखा ज्ञानीष वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सेवा भावना के संदेश के साथ हुआ।

