वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम।
अधिवक्ता स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब।


वाराणसी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में अधिवक्ताओं द्वारा भव्य अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली और ईद जैसे पर्वों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ता एकत्रित हुए और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
सायं 3 बजे से 6 बजे तक चले इस आयोजन में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर और एक-दूसरे को फूल भेंट कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बनारस की प्रसिद्ध ठंडई और सेवई का भी आनंद लिया गया, जो गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने अतिथियों एवं सांस्कृतिक कलाकारों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, कृपा शंकर राय “बबुआ”, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, राधामोहन त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, शैलेन्द्र राय, रमेश कुमार सिंह, देव प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार राय, नित्यानंद राय (पूर्व महामंत्री), अजय शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दीपक राय “कान्हा”, मनोज यादव, अभय सिंह “मिंटू”, रामाश्रय पटेल, दिलीप मिश्रा, गगन प्रकाश यादव, बी.पी. सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रसाद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमीम नोमानी द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
