Varanasi UP…चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से हुआ रिजल्ट वितरण समारोह।

चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से हुआ रिजल्ट वितरण समारोह।

वाराणसी। चिल्ड्रेन एकेडमी, लहुराबीर में आज सत्र 2025-26 का रिजल्ट वितरण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पी.जी. से कक्षा 8 तक के रैंक होल्डर्स को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उनकी साल भर की मेहनत को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में संस्था की कज्जाकपुरा और बुलानाला शाखाओं में भी आज ही रिजल्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक जितेन्द्र नाथ पांडे ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय आगामी सत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देगा।
इस अवसर पर द्विजेन्द्र नाथ पांडे, जितेश पांडे, जावेद अंसारी एवं प्रधानाचार्य मिस दिपाली जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts