Barabanki UP: ग्राम पंचायत शिवनाम में मां दुर्गा मंदिर ट्रस्ट का पंचम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

ग्राम पंचायत शिवनाम स्थित जोगनी मंदिर गेट पर आज मां दुर्गा मंदिर धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक शत्रुघ्न प्रसाद पांडेय एवं उनकी पत्नी निर्मला पांडेय द्वारा कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कन्या भोज में छोटी बालिकाओं को विधि-विधान से पूजित कर भोजन कराया गया, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर कमल कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, विमल कुमार पांडेय सहित भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पांडेय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

Related posts