गुलमोहर बाग बना वाराणसी का नया फाइन डाइनिंग डेस्टिनेशन
वाराणसी, पांडेयपुर-सारनाथ रोड स्थित हेरिटेज थीम आधारित फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट गुलमोहर बाग का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक हस्तियों सहित 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
रेस्टोरेंट में आउटडोर गार्डन, ओपन टैरेस और वातानुकूलित इंडोर डाइनिंग की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय, कॉन्टिनेंटल, मुगलई, शाकाहारी एवं मांसाहारी व्यंजनों के साथ विभिन्न मॉकटेल्स भी परोसे जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया।
साझेदार रोहित वर्मा एवं रूपल पटेल ने बताया कि गुलमोहर बाग को परिवारों, मित्रों और विशेष आयोजनों के लिए एक प्रीमियम डाइनिंग स्पेस के रूप में विकसित किया गया है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में 12 जून तक भोजन पर 30 प्रतिशत तथा बेवरेजेस पर 40 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।
