Varanasi UP…नए भारत के विकास में आदिवासी समाज की अहम भूमिका : रंजना चोपड़ा

नए भारत के विकास में आदिवासी समाज की अहम भूमिका : रंजना चोपड़ा

वाराणसी/नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जनजातीय स्वाभिमान, समानता और अधिकारों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किए जाने के बाद देशभर में जनजातीय संस्कृति और विरासत को नई पहचान मिली है।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव वर्ष के दौरान देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे तीन करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े। जनजातीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विस्तार तथा वन धन विकास केंद्रों के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

रंजना चोपड़ा ने कहा कि आज देश के 10.5 करोड़ से अधिक आदिवासी नागरिक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत आज भी जनजातीय समुदायों को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है।

Related posts