Varanasi UP…सुधाकर महिला कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट में 77 छात्राओं का चयन

सुधाकर महिला कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट में 77 छात्राओं का चयन

वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 87 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 77 छात्राओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। चयनित छात्राओं को 3.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज पर नियुक्ति के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लावा, सेलकॉम एवं ओएसएस प्रा. लि. सहित कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने इसे शिक्षा और रोजगार के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में चयनित छात्राओं को ऑफर लेटर वितरित किए गए तथा कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। प्लेसमेंट का समन्वय डॉ. आशुतोष मिश्र एवं डॉ. श्याम सुन्दर मिश्र ने किया।

Related posts