विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा फाउंडेशन व ड्रीम अ लाइट संस्था ने किया वृक्षारोपण
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा फाउंडेशन एवं ड्रीम अ लाइट सामाजिक संस्था के सदस्यों ने देलवारिया क्षेत्र स्थित मंदिर प्रांगण में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नीम, बबूल, कनेर एवं पीपल सहित विभिन्न पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के लिए संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर विकास मौर्य, नितिन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सीमा चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
