Varanasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला समर्थन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला समर्थन

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर “एक वृक्ष मां के नाम, एक वृक्ष महंत योगी जी के नाम, एक वृक्ष पर्यावरण के नाम” अभियान के तहत व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सिंधोरा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, भरत, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts