गुरु कृपा लोककल्याण कार्यक्रम में वेद विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
वाराणसी। मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दत्तपीठ आश्रम, केदार घाट में आयोजित गुरु कृपा पंचदिवसीय लोककल्याण कार्यक्रम के तृतीय दिवस वेद विद्यार्थी सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के तेलुगु विभागाध्यक्ष आचार्य चल्ला श्री रामचंद्र मूर्ति ने वेद विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वेद एवं संस्कृत भारत की सनातन ज्ञान परंपरा की आधारशिला हैं तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्वानों, आचार्यों, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। संस्था की अध्यक्षा उषा रानी ने आगामी दिनों में अन्नदान एवं जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी।
