बाराबंकी: जिले के समस्त दिव्यांगजनों के साथ हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराना है कि आगामी 25 अप्रैल को नगर पालिका परिषद के हाल में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 4:30 बजे किया जाना है!

समस्त दिव्यांग जन यदि आपकी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो जैसे आवास, पेंशन, शौचालय, पुलिस, राजस्व इत्यादि से संबंधित तो कृपया आप 25 अप्रैल को नगर पालिका हाल बाराबंकी में 10:00 बजे उपस्थित होकर अपनी समस्या से राज्य आयुक्त दिव्यांगजन अवगत कराये ताकि आपकी समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जा सके।जीला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बाराबंकी

