निगम ने तीन सौ से ज्यादा अवैध होर्डिंग-बैनर उतरवाए

नगर निगम चला रहा शहर में अवैध होर्डिंग-बैनर के खिलाफ विशेष अभियान

 धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। नगर निगम ने महानगर में अवैध होर्डिंग व बैनरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए करीब सवा तीन सौ होर्डिंग व बैनर उतरवाए हैं। निगम द्वारा यह अभियान प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है।महानगर के खंभों, चौराहों एवं तिराहों पर अवैध होर्डिंग व बैनरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के लिए दो टीमें लगायी गयी हैं। अपर नगरायुक्त राजेश यादव के दिशा निर्देशन तथा कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह व आर आई लोकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मल्हीपुर रोड, सर्किट हाउस रोड, गंगोह रोड, दिल्ली रोड के अलावा घण्टाघर से राकेश केमिकल तक तथा घण्टाघर से नेहरु मार्किट होते हुए साईं मंदिर बेहट रोड तक अभियान चलाकर करीब सवा तीन सौ अवैध होर्डिंग व बैनर उतरवाए हैं।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने लोगों से कहा है कि वे शहर के खंभों व चौराहों-तिराहों पर सार्वजनिक सम्पत्ति पर अवैध होर्डिंग-बैनर न लगाएं। भविष्य में यदि ऐसे होर्डिंग पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। कर अधीक्षक सुरेंद्र ंिसह ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts