न्यूयार्क: भारत ने यूएन में खोली ‘आतंकिस्तान’ की पोल

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एकजुटता दिखाई है, वह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने तथा निराधार आरोप लगाने के लिए उसके प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान को आतंक को पनाह देने वाला ‘दुष्ट राष्ट्र’ बताया है, जो पूरे क्षेत्र को अस्थिर करता है।…

Read More

Barabanki: जिला कारागार का डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया औचक निरीक्षण

बाराबंकी, 29 अप्रैल। मंगलवार को जिलाधिकारी श्री शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाकारागार की बैरकों, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था तथा चिकित्सा सेवाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारी द्वय ने रसोईघर, बंदी बैरक, अस्पताल…

Read More

Badot: ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती््

बडोत संवाददाता ््बड़ौत नगर में परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंडित पवन शास्त्री द्वारा विधि विधान से उनके चित्र के समक्ष पूजन व किया गया। इसके उपरांत समाज के लोगों द्वारा भगवान के चित्र को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित घनश्याम शर्मा, संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा के डायरेक्टर एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्राह्मण महासभा समिति जिला अध्यक्ष बागपत महेन्द्र दत्त शर्मा, ओमकार दत्त शर्मा जोनमाना उत्तर प्रदेश सचिव।लोकेश वत्स, एड. दीपक शर्मा आचार्य में उमेश शास्त्री आचार्य संजय…

Read More

अधूरा ज्ञान है, क्षमा करें। मकसद सिर्फ सत्य को साझा करना है।”

प्राकृतिक संदेश वाहक : ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा (एक विनम्र प्रयास — किसी भावना को ठेस पहुँचाना उद्देश्य नहीं। “मैं वही कहता हूँ, जो मेरे ईश्वर ने स्वप्न में मुझसे कहा। अधूरा ज्ञान है, क्षमा करें। मकसद सिर्फ सत्य को साझा करना है।”   मुझे जन्म मेरे माँ बाप ने दिया, पर मैं पृथ्वी माता की संतान हूँ। पेड़, मेरे पिता के समान हैं, सनातन धर्म ने सदैव प्रकृति के हर अंश — जल, वायु, अग्नि, आकाश, धरा, जीव-जंतु — को पूज्य माना है। विशेष संदेश: “हम सब सनातनी हैं,…

Read More

Lucknow: हौसले की उड़ान खेती किसानी और दान

गांव कनेरी , मोहनलालगं,जलखनऊ। गांव कनेरी की गौशाला में उमाशंकर पुत्र श्री रामनारायण ग्राम सोनहरा पोस्ट बछरावां जिला रायबरेली तेरह कुंतल भूसा दो कुंतल आटा गायों के भोजन हेतु दान किया है। गौ आश्रय केंद्र कनेरी विकासखंड मोहनलालगंज में उमाशंकर जो कि ग्राम सुनहरा के रहने वाले हैं पैरों से विकलांग है इसके बावजूद कृषि कार्य व परचून की दुकान चलाते हैं। भागवत पुराण और शिव पुराण में उल्लेखित गौ सेवा के भाव को सुनकर उनके मन में इच्छा जागृत हुई कि उनके खेत में जो भी भूसा या हरा…

Read More

भगवान शंकर ने ही गुरु के रूप में शंकराचार्य का रूप धारण किया* 

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ शरणागत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए 28 अप्रैल 2025 ज्योतिर्मठ,चमोली,उत्तराखंड ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज ने कहा कि शरणागत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए सनातन धर्म में शरणागत की रक्षा जरूरी है।पूज्य शंकराचार्य जी ने ज्योतिर्मठ में आयोजित धर्मसभा में ज्योतिर्मठ के प्रथम गुरु तोटकाचार्य जी के बारे में बताते हुए कहा कि जटा वाले शंकर को तो आपने देखा होगा लेकिन मुंडित सिर वाले शंकर को कभी नहीं देखा होगा,मुंडित सिर वाले शंकर ही आदि गुरु…

Read More

Mumbai: छोटे से गाँव की लड़की “insta queen Naaz Khan” बोली- वीडियो सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संदेश भी है। 

देश मे इन दिनों इंस्टाग्राम यूट्यूब पर लड़कियां वीडियो अपलोड कर पॉपुलर हो रही है। ज्यादा वायरल होने से उनकी पापुलैरिटी को देखते हुए लोग इसे अपना ऐड भी करवा रहे हैं, जिससे उनकी कमाई हो रही है। इन दोनों इंस्टाग्राम का क्रेज लड़कियों पर सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे ही एक लड़की उन्नाव के छोटे से गांव हसनगंज से आती है। यह लड़की इन दोनों इंस्टाग्राम पर खूब कस के वायरल हो रही है। इंस्टा क्वीन नाज खान का कहना है कि शिवानी कुमारी के वीडियो देख कर…

Read More

Barabanki: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बार एसोसिएशन के बने अध्यक्ष राम अचल मिश्रा

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के विभिन्न पदों का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अचल कुमार मिश्र ने शानदार जीत करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह को करारी शिकस्त देते हुए 42 मतों से हरा दिया। महामंत्री पद के कांटे भरे व रोमांचक मुकाबले में सुनील कुमार त्रिवेदी ने संतोष कुमार शुक्ल को 8 मतों से हराकर जीत हासिल की। आज सोमवार को सुबह 10 बजे से भारी पुलिस कड़ी व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ जो 2 बजे…

Read More

Saharanpur: शाकुम्भरी विशविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभाग के छात्रों का एक दिवसीय शेक्षणिक भ्रमण के लिये वन अनुसन्धान केंद्र (FRI) तथा जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया देहरादून गया 

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर।माँ शाकुम्भरी विशविद्यालय सहारनपुर के वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभाग के छात्रों का एक दिवसीय शेक्षणिक भ्रमण के लिये वन अनुसन्धान केंद्र (FRI) तथा जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया देहरादून गया है| वनस्पति विज्ञान विद माननीय कुलपति महोदया प्रोफेसर विमला वाई ने छात्र छात्राओं को दुर्लभ प्रजाति के पौधों को किस तरह से बचाना है और किस तरह से बायो जैव-विविधता को संरक्षित करने के बारे में जानकारी दी । इसकी मुख्य तकनीक टीसू कल्चर माध्यम और प्राकृतिक पौधों को नुकसान न पहुंचा कर किया जा सकता…

Read More

Shamli: सड़क पर पाकिस्तानी झंडे का पोस्टर चिपका कर प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली  शामली थानाभवन कस्बे में सोमवार को देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में युवाओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। मुख्य दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर, शामली बस स्टैंड के समीप, प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे की छवि वाले पोस्टर सड़क पर चिपकाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा भारत को दी जा रही युद्ध की धमकियों के विरोध में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के जोरदार नारे लगाए। सड़क पर चिपकाए गए। पोस्टरों के ऊपर से सैकड़ों…

Read More