चाचा के साथ निमंत्रण से लौट रही थी बच्ची, हादसे में चाचा भी घायल; गांव में मचा कोहराम। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 12 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पाली गांव के आगे स्थित फायर स्टेशन के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, ओनई जंगल गांव निवासी अनूप लोधी अपनी 12 वर्षीय भतीजी कल्पना के साथ बसंतपुर गांव में निमंत्रण कार्यक्रम…
Read MoreAuthor: News Desk
टीनोपाल केमिकल मिलाकर बनाया जा रहा था नकली पनीर, खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ी फैक्ट्री।
अघौरा में छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा, गैर जनपदों में भी होती थी सप्लाई; बड़ी मात्रा में पनीर कराया गया नष्ट। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में कपड़ों में सफेदी लाने वाले केमिकल टीनोपाल का इस्तेमाल कर नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद कर नष्ट कराया। यहां तैयार पनीर की सप्लाई रायबरेली के अलावा गैर जनपदों…
Read Moreकार्तिक पूर्णिमा पर जनई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीताराम बाबा मंदिर में लगा विशाल मेला
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महराजगंज तहसील क्षेत्र की जनई ग्राम सभा स्थित सुप्रसिद्ध श्री सीताराम बाबा मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही।श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री सीताराम बाबा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर अखंड रामायण…
Read Moreकार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे गंगा घाट।
लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर हुआ डलमऊ। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ/रायबरेली। धर्म, आस्था और अध्यात्म के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पौराणिक नगरी डलमऊ के गंगा घाटों पर श्रद्धा का महासैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही हर-हर गंगे और मां गंगा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में आस्था…
Read Moreपं. गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को होगा विराट कवि सम्मेलन, साहित्यकारों का होगा सम्मान।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कवि, शिक्षक एवं कवि कुल मंच के संस्थापक पंडित गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बछरावां क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित शिवदास बाबा मंदिर परिसर में अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक एवं उनके सुपुत्र शिक्षक लोकतंत्र शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।…
Read Moreपोषण योजनाओं की समीक्षा के साथ मतदाता सूची दुरुस्त कराने पर डीएम का जोर
आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के निर्देश, 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जनपद में संचालित पोषण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानक के…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 24 नवम्बर 2026
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 23 नवम्बर 2026
पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का संकल्प
एसपी अंकुर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का किया आह्वान धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सीतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्वज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण एवं पुलिस झंडा प्रतीक पिन लगाने की परंपरा…
Read Moreडलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य आगाज, लेजर लाइट से सजी गंगा आरती बनी आकर्षण का केंद्र
23 से 30 नवंबर तक चलेगा डलमऊ महोत्सव, देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियों से गुलजार होगा मेला। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ/रायबरेली। गंगा तट पर आस्था, संस्कृति और उत्सव का संगम देखने को मिला, जब डलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले डलमऊ महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के शुभारंभ अवसर पर गंगा तट पर आयोजित भव्य आरती में लेजर लाइट का आकर्षक संयोजन…
Read More