Amethi UP : प्रधान प्रतिनिधि ने थानाध्यक्ष पर लगाया घूस लेने का आरोप

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाजार शुकुल/अमेठी। जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खालिस बाहरपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने थानाध्यक्ष के ऊपर 50000 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि थानाध्यक्ष बाजार शुकुल पर मुकदमा न दर्ज करने के एवज़ में रुपए की मांग की है। और अपने प्राइवेट ड्राइवर के जरिए 50000 रुपए लिए गए। वही आरोप के बावजूद थानाध्यक्ष ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई है। वही मामला थानाध्यक्ष से जुड़ा…

Read More

Amethi UP : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज स्थित राजीव गांधी सभागार में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि समाज में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए संगठन को सेवा, सहयोग और सम्मान के रास्ते निरंतर कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अमेठी की कांग्रेस ने हर दौर में संगठन को मजबूत किया है और कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता दी है।आपकी सक्रियता,अनुशासन और एकजुटता…

Read More

Amethi UP : रामगंज पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, भेजा गया जेल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामगंज/अमेठी। संजय पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम त्रिसुण्डी थाना रामगंज जनपद अमेठी द्वारा थाना रामगंज पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.11.2025 को उनके भाई मुकेश अपने घर के बगल रास्ते में भरे हुए बरसात के पानी में अपने दरवाजे के बगल से मिट्टी ले जाकर डाल रहे थे। उसी बात को लेकर उनके घर के बगल के ही विपक्षीगण द्वारा मुकेश को गाली देते हुये लात घूसों व लाठी डण्डों से मारा पीटा गया जिससे प्रार्थी के भाई मुकेश को गम्भीर चोटें आई। घायल अवस्था…

Read More

Barabanki UP: हिन्दू मुस्लिम के बीच खाई खोदी जा रही है और आपस मे खून के प्यासे

बाराबंकी। आज हिंदुस्तान में जो हिन्दू मुस्लिम के बीच खाई खोदी जा रही है और आपस मे खून के प्यासे होते जा रहे है। इसी के बीच एक ऐसा इन्सान है जो आपस मे भाई चारे के बढ़ावा देने के लिये 13000 किलोमीटर वंदे भारत सद्भावना यात्रा करके देवा शरीफ पहुँचे जहाँ पर हाजी वारिस अली शाह की मज़ार पर चादर शरीफ पेश करके कि देश के लिये अमन शांति के लिए दुआएं माँगी। मैं बात कर रहा हूँ। फोरेवर हेल्प संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी की जो 13000…

Read More

Lucknow UP: बृज की रसोई-भूख के विरुद्ध सेवा का संविधान लिखती मानवता: विपिन शर्मा

मानवता का संदेश बाँटती बृज की रसोई: जरूरतमंदों के चेहरों पर खिला सुकून का सवेरा बृज की रसोई-करुणा और कर्तव्य से गूँजा मानवता का संदेश: दीपक भुटियानी धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ (उ.प्र.), 2 नवम्बर 2025। जहाँ सेवा होती है, वहीं सच्ची पूजा होती है इसी भावना को साकार करते हुए इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित बृज की रसोई के अंतर्गत आज आशियाना, लखनऊ के चिन्हित स्थानों पर निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 1450 लोगों को भोजन परोसा गया। संजय श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम…

Read More

Sitapur UP: रात के सन्नाटे में डीएम का ‘ऑपरेशन क्लीन’ *लहरपुर CHC में मचा हड़कंप* अधीक्षक समेत सभी डॉक्टर नदारद, वेतन कटा

सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी (DM) ने देर रात लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डीएम की इस सख़्ती ने ज़िले में व्याप्त लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। निरीक्षण के दौरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सहित सभी डॉक्टर और कई अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। अस्पताल परिसर में मरीज़ भगवान भरोसे थे और चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था। जिलाधिकारी…

Read More

Bahraich UP: द फॉरेस्ट स्टोर किसानों को जोड़ेगा डिजिटल बाजार से, जंगल किनारे के गाँव में बनेगे लोग आत्मनिर्भर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अवांकित श्रीवास्तव आज द हेल्पिंग हैंड ने खड़िया गाँव में “द फॉरेस्ट स्टोर नामक वर्चुअल स्टोर की शुरुआत की, जो किसानों को गाँव से ही अपना अनाज बेचने का डिजिटल मंच प्रदान करेगा। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य गाँव में ही दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना से खड़िया गाँव के 20 से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। उन्होंने गन्ने की जगह पीली सरसों की खेती शुरू करने का निर्णय लिया है। द…

Read More

Lucknow UP: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने अपना सत्रहवां वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया

धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ, 02, नवंबर: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने अपना सत्रहवां वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया, जहां विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के नगरीय विकास एवं ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नासिर मुंजी (अध्यक्ष, एमएमटीसी पीएएमपी और अर्का फिनकैप) भी मौजूद थे। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के संस्थापक और माननीय चांसलर प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर, प्रो चांसलर  सैयद नदीम अख्तर, कुलपति प्रोफेसर जावेद मुसर्रत, एडिशनल प्रो चांसलर श्री…

Read More

Amethi UP : अमेठी की कला को मिली नई पहचान ‘विशाल इवेंट’ में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़

धारा लक्ष्य समाचार पत्र कलाकारों का महासंगम रहा सफल गौरीगंज/अमेठी। अमेठी की कला और संस्कृति को नई दिशा देते हुए रविवार को गौरीगंज स्थित अशोक स्तम्भ (राजगढ़, मुसाफिरखाना रोड) पर आयोजित ‘विशाल इवेंट- कलाकारों का महासंगम’ बड़ी सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों के कलाकारों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इवेंट में अवधी गायक सचिन यादव और लोकगायक संदीप सम्राट…

Read More

Amethi UP : टिकरी गांव में सम्पन्न हुआ विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। विकास खण्ड भेटुआ क्षेत्र में बीते सप्ताह से टिकरी गांव के मां दुर्गा देवी धाम पर चल रही रासलीला एवं प्रवचन संकीर्तन के उपरान्त रविवार शाम बाल भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बाल भोज में आसपास के गांवों के बच्चों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, नरेन्द्र सिंह के साथ तमाम लोगों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से लोगों में आपसी सद्भाव, प्रेम, सहकार की भावना बढ़ी है। बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह…

Read More