Barabanki UP: रोजगार मेला आज, 5 कंपनी के अधिकारी लेंगे साक्षात्कार 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर में एक रोजगार मेला 29 नवंबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र लगभग 05 कम्पनियों द्वारा प्रतिभागकर साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा तथा फोटो सहित जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के सूचना पट पर आयोजन की तिथि…

Read More

Barabanki UP: दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  बाराबंकी। मसौली विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों में एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कन्नौजिया और जेई एमआई मेराज अहमद की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में अहमद और अनिल कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मौजूद सचिव कमलेश कुमार यादव ने तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर मामलों का निस्तारण किया।वहीं ग्राम पंचायत पल्हरी में सलमान ने परिवार रजिस्टर की नकल तथा मेराज ने एसआईआर फॉर्म 2003 की सूची में…

Read More

Barabanki UP: नवागत जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने चिलौकी पहुंच कर एसआईआर का लिया जायजा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  बाराबंकी। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज बूथ संख्या 133 पर ग्राम प्रधान सोमनाथ लोधी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान सोमनाथ ने जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी ने की। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, दशरथ लाल चौहान, नदीम, रामतेज वर्मा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता…

Read More

Barabanki UP: जिले का लाल हुआ लाडली मीडिया अवार्ड से मुम्बई मे सम्मानित

बुन्देलखण्ड की जल सहेलियों पर बनी फिल्म को लैगिंक संवेदनशीलता के लिए मिला अवार्ड धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। पॉपुलेशन फ़र्स्ट एवं यूएनएफपीए द्वारा संयुक्त रूप मुंबई के टाटा थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के लखपेड़बाग निवासी प्रभात तिवारी और उनके सहयोगी भागीरथ श्रीवास को फिल्म के निर्माण के लिए लाडली मिडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड बुंदेलखंड की जल सहेली पर बनी फ़िल्म में लैंगिक संवेदनशीलता के लिए दिया गया। फिल्म का कथानक पहाड़ काटकर अपने गांव तक पानी लाने वाली जल सहेलियों पर…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बिजली बिल राहत योजना 2025 26 का शुभारंभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  हैदरगढ़ बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगामी 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बिजली बिल राहत योजना 2025 26 का शुभारंभ किया जा रहा है। यह लाभकारी योजना घरेलू एवं वाणिज्य उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने करने के लिए शुरू की जा रही है इस योजना के तहत पहली बार 100% ब्याज माफी के अलावा मूलधन में भी भारी छूट प्रदान की जाएगी । यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड हैदरगढ़ के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि 2 किलो वाट तक…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिवेदीगंज के इन माइनरों का निरीक्षण किया, कई जगह पर कड़े कार्रवाई के दिए दिशा निर्देश

 बोले- टेल तक पानी पहुंचने से किसान खुशहाल होगा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज विकासखंड स्थित जौरास और भिलवल माइनर का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने माइनरों का बारीकी से जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अभियंता नवनीत को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा…

Read More

Barabanki UP: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अलादादपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला घायल

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अलादादपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी वाहन से लखनऊ ले जाया गया है। यह हादसा अलादादपुर के पास ओवरब्रिज पर हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रिज पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण लगे बैरियर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इसके ठीक पीछे आ रही दूसरी कार भी उससे टकरा गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त…

Read More

Barabanki UP: डीएम के आदेशों को कूड़ेदान में फेंका: बाराबंकी के इस साधन सहकारी समिति पर’सिस्टमैटिक लूट’ का खुलासा, ₹200/क्विंटल रिश्वत के बिना किसान की तौल ठप!

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: देश के अन्नदाताओं के लिए न्याय और सम्मान का सरकारी दावा बाराबंकी जिले में ध्वस्त हो गया है। रामसनेहीघाट तहसील के थोरथिया धान क्रय केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी एम आई और प्रशासनिक अधिकारियों की खुलेआम गुंडागर्दी और मनमानी सामने आई है, जिसने किसानों के दर्द को चरम पर पहुंचा दिया है। कुर्सी हिलाने वाला आरोप: सिस्टम पर कमीशन का ‘ग्रहण’ जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी के सख्त आदेशों के बावजूद, क्रय केंद्र पर व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र प्रभारी सुमन…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: न्याय और विकास का मार्ग संविधान के साथ”* विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 संविधान दिवस के अवसर पर एमडीकेपी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी में “न्याय और विकास का मार्ग संविधान के साथ”विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संविधान दिवस का यह कार्यक्रम भारत सरकार की थीम “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान”के अन्तर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नित्यानंद बाजपेयी, शिवानी चौहान, सरिता द्विवेदी एवं  अमन चंद्र श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.संजय कुमार…

Read More

Barabanki: बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया संविधान दिवस

धारा लक्ष्य समाचार हैदरगढ़ आज दिनांक 26नवंबर को तहसील हैदरगढ़ के अधिवक्ता सभागार में तहसील बार के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र की उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर तथा उन्हें याद कर संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई । 26 नवंबर 1949को भारतीय संविधान को अपनाया गया था । जो देश को एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज बनने की रह पर एक महत्त्व पूर्ण मिल का पत्थर था । इस अवसर पर महामंत्री सुनील त्रिवेदी सहदेव वर्मा एडवोकेट,संजय सिंह एडवोकेट, राज्जनलाल मिश्र एडवोकेट,कमलमिश्र एडवोकेट,रामप्रताप सिंह,महेंद्र…

Read More