चूड़ी विवाद पर महिला ने जताई नाराजगी, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा शिकायती पत्।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।शहर में हाल ही में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और एबीवीपी के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद सामने आए चूड़ी पहनाने संबंधी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को एक महिला शिकायतकर्ता अंजुम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और मामले को लेकर शिकायती पत्र सौंपते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।जानकारी के अनुसार, बीते दिन हुए विवाद के दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और नगर कोतवाल शिव शंकर के बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान चूड़ी पहनाने जैसी टिप्पणियों को…

Read More

मेडिएशन सेंटर के बाहर विवाद के बीच हादसा, पति गंभीर घायल।

दिल्ली से समझौते के लिए आया युवक हाईवे पर वाहन की चपेट में आया, पुलिस जांच में जुटी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर (मेडिएशन) सेंटर के बाहर शनिवार को पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद के दौरान एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार देवेश अपने माता-पिता के साथ वैवाहिक विवाद के निस्तारण हेतु…

Read More

लेखपालों की लंबित मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के के कार्य का बहिष्कार

अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्ते और वेतन विसंगति दूर करने की मांग। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील महराजगंज ने लेखपालों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शासन और राजस्व परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान न होने पर 22 सितंबर 2026 से लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के के कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में तहसील अध्यक्ष विपिन कुमार मौर्य व तहसील मंत्री…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 19 सितम्बर 2026

Read More

मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

सत्ता परिवर्तन रैली में शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे उठाए; आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। शुक्रवार को मिश्रिख के मेला मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर निशाना…

Read More

नशे में धुत कार सवार युवकों का तांडव, ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष में तीन घायल

लाठी-डंडों से लैस साथियों को बुलाकर की बेरहमी से पिटाई, नकदी और पर्स छीनने का भी आरोप। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के लखनऊ रोड स्थित त्रिपुला चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कथित रूप से नशे में धुत कार सवार युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीड़ितों ने हमलावरों पर नकदी और पर्स छीनने का भी आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी…

Read More

छात्र राजनीति में फिर बढ़ी सरगर्मी, कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू हुआ सदस्यता अभियान

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बाहर छात्र राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सदस्यता अभियान के दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को कॉलेज गेट के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान दोबारा शुरू किया गया। गुरुवार को दोनों छात्र संगठनों के समर्थकों के बीच कहासुनी और विवाद…

Read More

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 175 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 18 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड अमावां स्थित राणा बेनी माधव सिंह मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक अदिति सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए 175 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सकुशल संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अमावां के 77, राही के 73 तथा नगर पालिका परिषद रायबरेली के 25 जोड़ों…

Read More

गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 30 सितम्बर तक उपलब्ध करें प्रस्ताव/आवेदन

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली,।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों के आवेदन एवं नामांकन 30 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव चार प्रतियों में जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदक भारत का मूल नागरिक हो तथा उत्तर प्रदेश में निवासरत हो। चयनित व्यक्ति को एक लाख…

Read More

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव सम्पन्न।

तिथि भोज में दिखी आत्मीयता और अपनापन, अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर रानी श्रद्धा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में…

Read More