कड़ी धूप और शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती; सभी की हालत स्थिर। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में शामिल होने आए प्रतापगढ़ जिले के कई अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कड़ी धूप और कठिन शारीरिक परीक्षण के बीच दौड़ लगा रहे युवाओं को चक्कर आने लगे और कई अभ्यर्थी मैदान में ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते…
Read MoreCategory: News
24 घंटे में मिलेगा बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश।
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने की समीक्षा बैठक, कृषि योजनाओं की प्रगति पर जताया संतोष। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने रायबरेली के विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर योजनाओं की जमीनी हकीकत…
Read Moreदलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।
40 वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर रातों-रात निर्माण का दावा, न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों के दरवाजे पहुंचा पीड़ित परिवार रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।डलमऊ तहसील क्षेत्र के लालगंज थाना अंतर्गत ग्राम भीरा गोविंदपुर में दलित परिवार की जमीन पर कथित कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और रातों-रात निर्माण कार्य कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल…
Read Moreग्रामसभा में खबर कवरेज से रोके गए पत्रकार, अभद्रता का आरोप; प्रेस की स्वतंत्रता पर उठे सवाल
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली/लालगंज क्षेत्र की ग्रामसभा पहुरी मजरे निहालखेड़ा में स्वच्छता व्यवस्था और बदहाल सड़क की स्थिति को लेकर खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है और मामले को प्रेस की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पत्रकार जितेंद्र सविता ग्रामसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बताए जा रहे अमन सिंह मौके पर पहुंचे…
Read Moreसर्वोदय नगर की सड़क बनी मुसीबत, जलभराव और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग।
स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान, नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।नगर पालिका क्षेत्र के सर्वोदय नगर में मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे इस इलाके में सड़क अब गड्ढों और कीचड़ का पर्याय बन चुकी है। बारिश के बाद हालात और भी गंभीर हो गए हैं। जगह-जगह भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है,…
Read Moreका बढ़ता जलस्तर डलमऊ के श्मशान घाट तक पहुंचा, घाट जलमग्न होने से बढ़ी चिंता
सीढ़ियां डूबीं, अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को हो रही परेशानी; कटरी क्षेत्र पर भी मंडराने लगा खतरा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।डलमऊ क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर का असर अब ऐतिहासिक डलमऊ श्मशान घाट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गंगा का पानी घाट के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है, जिससे घाट की कई सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है।…
Read Moreडाकघर में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, कर्मचारी से तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। कस्बा स्थित डाकघर में मंगलवार दोपहर एक ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डाकघर की कार्यशैली और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक अपने परिजन की आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) खाते में धनराशि जमा करने के लिए करीब 12:30 बजे बछरावां डाकघर पहुंचा था। आरोप है कि काफी देर तक लाइन…
Read Moreमासूमियत का नाटक कर युवक ले गया नकदी, शिकायत के बाद खाते पर लगी रोक; संचालक ने बैंक से लगाई न्याय की गुहार।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां (रायबरेली)। साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बछरावां कस्बे के रायबरेली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ा है, जहां जन सेवा केंद्र संचालक आशीष कुमार साइबर जालसाजों की चालाकी का शिकार हो गए। ठगी की इस घटना में उनके खाते में आए 23 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद खाते पर रोक लगा दी गई है। पीड़ित संचालक आशीष कुमार ने बताया कि बीते शनिवार शाम करीब…
Read Moreमिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला एवं साइबर जागरूकता अभियान
चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को नारी सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज में चौपाल का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम…
Read Moreमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब 18 सितम्बर को राणा बेनीमाधव मैदान में
रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 14 सितम्बर 2026जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद रायबरेली में प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन 15 सितम्बर 2026 को राणा बेनीमाधव मैदान, विकास खण्ड अमावां के निकट होना था, जिसे अब 18 सितम्बर 2026 को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
Read More